News

14-08-2024 ⚫10:31 AM बाबा रामदेव को बड़ी राहत,

By Mani 2 min read

14-08-2024

⚫10:31 AM बाबा रामदेव को बड़ी राहत,

पतंजलि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बंद कर दिया केस बाबा रामदेव और पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है अदालत ने IMA यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से दाखिल मामले को अब बंद कर दिया है IMA ने एलोपैथी को निशाना बनाकर भ्रामक विज्ञापन चलाने को लेकर पतंजलि के खिलाफ याचिका दाखिल की थी

⚫विदेशी विश्वविद्यालय जिन्हें भारत में परिसर स्थापित करने की अनुमति मिली है

1. साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय - गुरुग्राम

2. लिवरपूल विश्वविद्यालय - बेंगलुरु

3. ब्रिस्टल विश्वविद्यालय - मुंबई

4. यॉर्क विश्वविद्यालय - मुंबई

5. एबरडीन विश्वविद्यालय - मुंबई

6. आईईडी डिज़ाइन संस्थान - मुंबई

7. इलिनोइस प्रौद्योगिकी संस्थान - मुंबई

8. ला ट्रोब विश्वविद्यालय - बेंगलुरु

9. विक्टोरिया विश्वविद्यालय - दिल्ली एनसीआर

10. वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय - नोएडा

11. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय - चेन्नई

12. डीकिन विश्वविद्यालय - गिफ्ट सिटी

⚫ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की निजी समारोह में हुई सगाई 

⚫मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई "सानिया चंडोक" से हो गई है। सानिया मुंबई के जाने-माने बिजनसमैन रवि घई की पोती हैं।

⚫क्रिकेट करियर में पूरी तरह से फ्लॉप साबित होने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली है

⚫हिमाचल प्रदेश में कल 5 जगह बादल फटने से भारी तबाही 

⚫कुल्लू की तीर्थन घाटी में 5 गाड़ियां, 4 कॉटेज बह गए। किन्नौर में सड़क निर्माण में लगी मशीन बही। पूरे राज्य में बारिश/लैंडस्लाइड से 323 सड़कें बंद हुईं। कुपर्ण और गानवी खड्ड में बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त हुआ।*

⚫ अक्टूबर से चेक क्लियरेंस की समयसीमा 2 वर्किंग डे से घटकर सिर्फ कुछ घंटों की रह जाएगी*

⚫भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) को कंटीन्यूअस क्लिरिंग एंड सेटलमेंट ऑन रियलाइजेशन में परिवर्तित करने का ऐलान किया गया.

⚫इससे बैंक में चेक क्लियर होने की अवधि दो दिन से घटकर केवल कुछ ही घंटे की रह जाएगी

⚫ हरियाणा 

SC ने मंगाई EVM, दोबारा हुई वोटों की गिनती... चुनाव के तीन साल बाद सरपंच बना पानीपत का शख्सपानीपत के बुआना लाखु गांव में सरपंच चुनाव का परिणाम सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया है ईवीएम की दोबारा गिनती में मोहित 51 वोटों से विजयी घोषित हुए जबकि पहले कुलदीप को विजेता घोषित किया गया था

You may also like: अयोध्या - कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज, पवित्र डुबकी के लिए रामनगरी में उमड़े लाखों भक्त; ड्रोन से निगरानी

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.