News

07- 08 -2025 देश राज्यों से बड़ी खबरें-

By Mani 4 min read

07- 08 -2025 देश राज्यों से बड़ी खबरें-

  


 ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ,अब बढ़कर हुआ 50 प्रतिशत, 21 दिन बाद होगा प्रभावी 140 करोड़ भारतीयों की जरूरतें सर्वोपरि, राष्ट्रीय हित में उठाएंगे हर जरूरी कदम...ट्रंप के टैरिफ पर भारत की अमेरिका को दो टूक


1. रूस से तेल खरीदने पर भारत से चिढ़ा अमेरिका, ट्रंप ने अब 50 फीसदी किया टैरिफ


2.भारत ने ट्रंप के 25% अतिरिक्त टैरिफ को बताया 'अनुचित', कहा- अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम,भारत का ट्रंप को दो टूक जवाब


3. ग्लोबल GDP ग्रोथ में भारत का योगदान 18 फीसदी जबकि अमेरिका का 11 फीसदी…’, डेड इकोनाॅमी वाले बयान पर RBI गवर्नर ने ट्रंप को दिखाया आईना


4 ब्लैकमेल कर रहे ट्रंप, धमकाने की कोशिश; 50 फीसदी टैरिफ पर राहुल गांधी ने PM मोदी को भी घेरा


5 ट्रंप के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी को अपनी कमजोरी को भारतीयों के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए, राहुल ने लिखा ट्रंप का 50 फीसदी टैरिफ आर्थिक ब्लैकमेल है, भारत को एक अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने का एक प्रयास,


6 पीएम मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे, SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं


7 पीएम मोदी ने बुधवार को सेंट्रल विस्टा के कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के बाद जनता को संबोधित किया,इस दौरान पीएम ने कहा, कर्तव्य भवन विकसित भारत की नीतियों और दिशा का मार्गदर्शन करेगा, इससे पहले अलग-अलग मंत्रालयों के किराए पर 1500 करोड़ रुपए खर्च हो रहे थे


8 पीएम ने कहा कि ये केवल कुछ नए भवन और सामान्य इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है,अमृतकाल में इन्हीं भवनों में विकसित भारत की नीतियां बनेंगी, फैसले होंगे और आने वाले दशकों में यही से राष्ट्र की दिशा तय होगी, मैं आप सभी को कर्तव्य पथ भवन की बहुत बहुत बधाई देता हूं, मैं इसके निर्माण में जुड़े सभी इंजीनियरों और श्रमिक साथियों का भी इस मंच से धन्यवाद देता हूं


9 दुनिया को मिल-जुलकर रहना नहीं आता, इसलिए होते हैं झगड़े', आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान


10मोहन भागवत ने कहा कि हर रास्ता एक ही मंजिल तक जाता है। इसलिए रास्तों को लेकर झगड़ा मत करो। किसी और का रास्ता जबरदस्ती बदलने की कोशिश मत करो। उन्होंने कहा, दुनिया को अब तक यह नहीं समझ आया है कि अलग-अलग विचार और परंपराओं के साथ मिल-जुलकर कैसे रहा जाए। इसी वजह से दुनिया में इतने झगड़े होते हैं।


11.नेशनल हेराल्ड केस-राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई, कोर्ट ED की चार्जशीट पर फैसला लेगा; राहुल-सोनिया पर आरोप तय होंगे


12.तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का दूसरा नोटिस, दो दिन में वोटर आईडी जमा करने को कहा


13. राजस्थान में रिंगस से खाटू श्याम मंदिर तक सीधे रेल संपर्क के लिए 17 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन की योजना मंजूर दी गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी बुधवार को लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर कुल 254 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है


14.इंदौर की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं को रक्षाबंधन पर फ्री सफर


15. धराली त्रासदी-150 लोग दबे होने की आशंका, अब तक 5 शव मिले, रेस्क्यू ऑपरेशन सेना के हवाले; दावा- ग्लेशियर पिघलने से तबाही


16. BCCI को RTI के दायरे में नहीं लाया जाएगा, स्पोर्ट्स बिल का असर नहीं; सरकारी फंड लेने वाले फेडरेशन पर नियम लागू<<+D®2>>


17. उत्तर भारत में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार; पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटे अलर्ट, दक्षिण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश


18. घाना में हेलिकॉप्टर क्रैश, रक्षा-पर्यावरण मंत्री समेत 8 की मौत, NSA और सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष भी सवार थे, हादसे की वजह साफ नहीं।


You may also like: दिल्ली में तेज बारिश, 6 फ्लाइट डायवर्ट:नागपुर में बाढ़ के कारण 71 गांवों का संपर्क टूटा, 2 की मौत; त्रिपुरा में 100 परिवार बेघर

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.