News

04-08-2025 की प्रमुख ख़बरें

By Mani 2 min read

1.  'यूक्रेन में रूस की जंग को फंड कर रहा भारत', रूसी तेल खरीद पर ट्रंप प्रशासन ने साधा निशाना

2. लोकसभा में आज राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक पारित कराने की तैयारी, खेल संगठनों में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

3.  दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, स्कूल फीस नियंत्रण बिल और दो CAG रिपोर्ट होंगी पेश

4. 443देश में 12 साल बाद सामान्य से 4% ज्यादा बारिश हुई

5. 'हमारे पास बहुत पैसा आ रहा...', टैरिफ के बचाव में ट्रंप बोले- सालों पहले कर लेना था

6. Kulgam Encounter: साल का सबसे बड़ा एंटी टेरर ऑपरेशन! तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी; जंगल में घिरे 4-5 आतंकी


7. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी रही। अक्खल वन क्षेत्र में चले इस अभियान में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं और एक सैनिक घायल हुआ है।

8.दिल्ली में घर पाने का सपना होगा सच, फ्लैटों की खरीद पर विशेष छूट योजना लाएगा DDA; पढ़ें डिटेल्स


9. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) सरकारी विभागों के लिए फ्लैटों की थोक खरीद पर विशेष छूट योजना ला रहा है। इस योजना में न्यूनतम 10 फ्लैट खरीदने पर अपना घर आवास योजना-2025 के तहत छूट मिलेगी जैसे कि नरेला के फ्लैटों पर 25% तक की छूट। नरेला में फ्लैटों की बिक्री कम होने के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।

10. CISF की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, अब हर साल होगी 14 हजार जवानों की नियुक्ति*


11. देश में पिछले एक दशक में तेज आर्थिक विकास के साथ-साथ सीआईएसएफ की अहमियत भी बढ़ती जा रही है। 2014 में सीआईएसएफ में एक लाख आठ हजार जवान थे, जिनकी संख्या बढ़कर एक लाख 62 हजार हो चुकी है_


12. उप राष्ट्रपति चुनाव बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान से भी कुछ नामों पर विचार

13. इनमें प्रमुख तौर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया,सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और एक ओबीसी चेहरे पर भी चर्चा।

 14. सरकार ने 37 जरूरी दवाओं की कीमतें घटाईं, इनमें पेरासिटामोल, शुगर और हार्ट की दवाएं शामिल; 35 फार्मूला की दवाएं सस्ती होंगी


15. अजमेर के केंद्रीय कारागार के मुख्य द्वार पर हंगामाRAC के जवान और होमगार्ड के जवान के साथ हुई धक्का मुक्की


16. BRC ग्रुप के सदस्य के सदस्य की जमानत पर रिहा होने के दौरान हंगामासिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को किया गिरफ्तार



You may also like: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-24-08-2025-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.