LifeDb home LifeDb
News

राज्यों से बड़ी खबरें -03-08-2025

By Mani 3 min read

राज्यों से बड़ी खबरें -03-08-2025


                    

1.कश्मीर के अखल में सर्च ऑपरेशन का तीसरा दिन, दो आतंकी ढेर, 2 की सर्चिंग जारी; तलाशी अभियान के दौरान 2 जवान घायल


2.पहलगाम हमला, मणिशंकर बोले-हम छाती पीटकर कह रहे पाकिस्तान जिम्मेदार, दुनिया मानने को तैयार नहीं; UN और अमेरिका भी हमारी बात पर यकीन नहीं कर रहे


3. 'शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा EC', राहुल गांधी के बाद चिदंबरम ने भी चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप


4. केंद्र सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी निर्यात पर निर्भर देश के कपड़ा उद्योग ने भी टैरिफ के प्रभाव का आकलन करना शुरू कर दिया है। इसे लेकर कपड़ा मंत्रालय ने भी कमर कस ली है। टैरिफ के बारे में जल्द ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे


5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत से किए जाने वाले आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश सात अगस्त से प्रभावी होगा। समाचार एजेंसी पीटीआई को कपड़ा मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार अमेरिकी टैरिफ के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सरकार और उद्योग का लक्ष्य 2030 तक 100 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात करना है


6. अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 40 शवों की पहचान पर संदेह, ब्रिटिश परिवार DNA की पुष्टि के इंतजार में; दावा- भारत से भेजे गए 2 शव गलत


7.तेजस्वी यादव के पास दो EPIC नंबर तो क्या उनके पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं?', भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल


*8* गोंडा में बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत, गाड़ी में छटपटाते रहे, बाहर नहीं निकल पाए; मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहे थे


9.महाराष्ट्र के एनसीपी-एसपी के विधायक जितेंद्र आव्हाड के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि एनसीपी एसपी के नेता तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। एनसीपी एसपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा था कि सनातन धर्म ने भारत को बदनाम कर दिया है। 


10. नहीं रहे दो रुपए वाले डॉक्टर, मरीजों का लगा रहता था तांता,80 वर्षीय गोपाल सुबह चार बजे से उनकी क्लीनिक शुरू हो जाती और शाम 4 बजे तक चलती रहती, सेवा भाव ऐसा था कि दो रुपए फीस के बाद भी जिन मरीजों के पास दवा खरीदने के पैसे नहीं हो उन्हें दवा दे देते


11. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जनता डॉक्टर के नाम से मशहूर चिकित्सक रायरु गोपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आधी सदी से वह अपनी परार्मश सेवा के लिए केवल दो रुपए ही लेते रहे, लोगों की सेवा करने की उनकी इच्छा गरीब मरीजों के लिए एक बड़ी राहत थी


12.वाराणसी-प्रयागराज के 1 लाख घरों में गंगा का पानी भरा, UP के 12 जिलों में बाढ़, MP में 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट


13. शेयर बाजार में हर हफ्ते नए-नए IPO आते रहते हैं। अगले हफ्ते में भी 11 IPO आने वाले हैं। ये सभी आईपीओ आगामी सोमवार से शुक्रवार तक अलग-अलग तारीखों पर खुलेंगे। इन 11 नए IPO में से 3 मेनबोर्ड यानी बड़े साइज के आईपीओ होंगे, जबकि बाकी 8 एसएमई आईपीओ (SME IPO) होंगे।


14. ट्रम्प ने 194 दिनों में अपने ही 34 फैसले पलटे, टैरिफ पर ऐलान कर 28 बार पीछे हटे; फैसले लेते, पर टिकते नहीं


15. 'भारत तेजी से बढ़ती इकोनॉमी,भारत से झगड़ा मोल लेकर US ने कर दी भारी भूल, कनाडा के दिग्गज बिजनेसमैन ने ट्रंप को चेताया



You may also like: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, आज तीसरी बार जीतने का मौका; ब्रिस्बेन में आखिरी मुकाबला, यहां पहली जीत की तलाश।

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.