News

31-07-2025 दोपहर/शाम की देश से ख़बरें -

By Mani 3 min read

31-07-2025 दोपहर/शाम की देश से ख़बरें -

1.मालेगांव बम धमाके में 17 साल बाद आया फैसला, NIA कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित सहित सभी आरोपियों को किया बरी


2.'मुझे 17 साल तक अपमानित किया, मेरा पूरा जीवन बर्बाद कर दिया', मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का बयान


3. हिंदू आतंकवादी हो सकते हैं; मालेगांव फैसले के बाद कांग्रेस सांसद के विवादित बोल,रेणुका चौधरी ने कहा कि इस सरकार में इन लोगों को छुटना ही था,अब देखते है कि आगे क्या होता है, ये हमें पहले से ही लग रहा था,यही नहीं रेणुका ने कांग्रेस की और से हिंदू आतंकवाद जैसी टर्म दिए जाने पर माफी मांगने की बात से भी इनकार किया,


4. प्रियंका बोलीं- मोदी दोस्त बनाते हैं, बदले में क्या मिला, टैरिफ मुद्दे पर PM जवाब दें; बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर भी सदन में हंगामा


5. ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई बताया, रूस का नाम लेकर जमकर सुनाया,अमेरिका ने पाकिस्तान से ऑयल डील की, तेल निकालने में भी मदद करेगा, ट्रम्प बोले- क्या पता एक दिन PAK भारत को तेल बेचे


6.भारत सरकार की तरफ से ट्रंप की तरफ से एक के बाद एक की गई इन टिप्पणियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जानकारों का कहना है कि ट्रेड समझौते पर भारत ने जिस तरह से अमेरिकी दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है, इससे राष्ट्रपति ट्रंप खुश नहीं है। उनका बयान इसी का नतीजा है।


7.राहुल बोले-ट्रम्प ने सही कहा कि इंडियन इकोनॉमी मर चुकी, इसे मोदी ने मारा, ये बात PM और वित्त मंत्री को छोड़कर सबको पता है।


8. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी केवल एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं और वह व्यक्ति अदाणी है। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार सौदा होगा और पीएम मोदी वही करेंगे जो ट्रंप कहेंगे। आज भारत के सामने मुख्य मुद्दा यह है कि सरकार ने हमारी आर्थिक, रक्षा और विदेश नीति को बर्बाद कर दिया है। वे इस देश को बर्बाद कर रहे हैं। 


9. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मृत अर्थव्यवस्था वाले बयान पर लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य सवाल यह है कि ट्रंप ने 30-32 बार दावा किया है कि उन्होंने युद्धविराम किया। उन्होंने यह भी कहा कि पांच भारतीय जेट गिर गए। ट्रंप अब कहते हैं कि वह 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। पीएम मोदी जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं? असली वजह क्या है? उनके हाथ में नियंत्रण किसके पास है?


10. मालेगांव पर फैसले के बाद भाजपा हुई आक्रामक; भगवा आतंकवाद न कभी था, ना होगा


11. डोनाल्ड ट्रंप पगला गए हैं; चंद्रशेखर आजाद बोले- मोदी ने उनका सम्मान बढ़ाया, अमेरिका ने छुरा घोंपा


12. बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- कबूतरों को दाना चुगाना परेशानी बनता है, यह सेहत के लिए भी खतरा; BMC को दाना डालने वालों पर FIR करने की परमिशन दी


13. ऑस्ट्रेलिया में यूट्यूब अकाउंट के लिए 16 साल उम्र जरूरी, 10 दिसंबर से लागू होगा नियम; पिछले साल सोशल मीडिया इस्तेमाल पर कानून बना था


14. बाजार पर ट्रम्प के टैरिफ का असर नहीं, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स निचले स्तर से 1000 अंक संभला, 81750 पर कारोबार कर रहा, फिलहाल बढ़त के साथ कर रहा है कारोबार


15. MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद, गाजियाबाद में सोसाइटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी, 2500 लोग फंसे।


You may also like: ▪️"प्रयागराज में बंदर ने लुटाए 500-500 के नोट, डिग्गी से बैग निकालकर पेड़ पर चढ़ा, जमीन की रजिस्ट्री के लिए दवा कारोबारी लाए थे"

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.