News

प्रमुख ख़बरें- गुरुवार - 31- 07- 2025-

By Mani 4 min read

प्रमुख ख़बरें-


  गुरुवार - 31- 07- 2025-


देश में आतंकवाद पनपने के पीछे कांग्रेस की सरकारें जिम्मेदार, राज्यसभा में बोले अमित शाह


PoK आपने दिया था, लेकिन लेने का काम हम करेंगे, शाह का कांग्रेस पर निशाना


राज्यसभा में पीएम की गैरहाजिरी पर भड़के खरगे, बोले- संसद में होकर भी नहीं आए तो ये सदन का अपमान


मुझसे निपट लो, क्यों प्रधानमंत्री जी को बुला रहे हो...', राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे पर शाह


भारत पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका, ट्रेड डील की तैयारियों के बीच डोनाल्ड ट्रंप का एकतरफा ऐलान


'देश के हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे', ट्रंप के टैरिफ एलान पर बोला भारत


डॉलर पर हमला कर रहा BRICS, भारत भी उसमें शामिल; ट्रंप बोले- टैरिफ पर समझौते को तैयार हूं


1.राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'सोमवार को हमारे सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव चलाया, जिसमें पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादी मारे गए।'  उन्होंने कहा, 'आज, इस सदन में खड़े होकर, मैं वादा करता हूं कि जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होगा। यही नरेंद्र मोदी सरकार का संकल्प है।'


2. विपक्ष के शोर के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने का बहुत शौक है क्या? पहले मेरे से निपट लो, पीएम को कहां बुलाओगे। इस पर विपक्ष भड़क गया। तब मल्लिकार्जुन खरगे ने खड़े होकर कहा कि पीएम का यहां नहीं आना संसद का अपमान है। शाह के संबोधन के बीच में ही विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।


3.विपक्ष के वॉकआउट पर अमित शाह ने कहा कि 'मुझे मालूम है कि ये लोग (विपक्ष) क्यों भाग रहे हैं, ये इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि इतने सालों तक अपनी वोटबैंक के चक्कर में आतंकवाद को रोकने के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। इसलिए ये लोग ये डिबेट सुन ही नहीं सकते हैं।' शाह ने ऑपरेशन महादेव की टाइमिंग पर सवाल उठाने वालों को भी लताड़ लगाई।


4. इंदिरा गांधी से प्रेरणा लें, ट्रंप के सामने खड़े हों PM मोदी; 25% टैरिफ लगाने पर बोली कांग्रेस


5. '8 देश घूमे, लेकिन पहलगाम हमले के पीड़ितों से मिलने नहीं गए', संसद में PM मोदी पर रेणुका चौधरी का हमला


6.राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, नड्डा बोले- 2014 से पहले हर जगह बम ब्लास्ट होते थे, UPA सरकार पाकिस्तान को मिठाई खिलाती रही


7. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में बड़ी खुशखबरी सुनाई, उन्होंने बताया कि तीन साल की छोटी से अवधि में सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेन सर्विस से जोड़ दिया गया है, वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में देशभर में 144 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है,


8.रेलमंत्री ने कहा कि सरकार मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कुछ वर्षों में जनरल श्रेणी के डिब्बों की संख्या में वृद्धि हुई है, मंत्री ने बताया कि ट्रेनों में कुछ 82 हजार डिब्बों में से 70% जनरल और गैर एसी डिब्बे है, इसके अलावा उन्होंने लोकसभा में कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में वैश्विक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है,और विभिन्न क्षेत्रों से इस ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन को चलाने की मांग बढ़ रही है


9.अपने सफर पर निकला NASA-ISRO का 'निसार', श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्चिंग; धरती की हर हलचल पर रखेगा नजर


10. UN में भारत की बड़ी जीत, TRF का नाम आतंकी लिस्ट में शामिल; चीन ने भी नहीं दिया पाक का साथ


11 IDBI बैंक के चेयरमैन पद्मश्री TN मनोहरन का निधन, 69 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया; CA स्टूडेंट्स के लिए किताबें लिख चुके


12. ICC रैंकिंग- अभिषेक शर्मा पहली बार नंबर-1 टी-20 बैटर बने, टेस्ट में पंत सातवें नंबर पर आए; जडेजा लगातार 177 हफ्ते से नंबर-1 ऑलराउंडर


13. IND vs ENG पांचवां टेस्ट आज से, भारत जीता तो ड्रॉ होगी सीरीज, इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे ओली पोप; बारिश डाल सकती है खलल


14.देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का मुनाफा 21% घटा,पहली तिमाही में ये ₹2,161 करोड़ रहा, रेवेन्यू 5% बढ़ा; एक साल में शेयर 28% चढ़ा


You may also like: शुक्रवार, 29 -08- 2025 के मुख्य समाचार-पीवी सिंधु ने वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी वांग झीयी को हराया, BWF विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.