News

देश राज्यों से बड़ी खबरें-

By Mani 2 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें-


      सोमवार - 28- जुलाई -2025


1. तमिलनाडु के गंगईकोंड चोलपुरम मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी ने पुजा की , चोल राजा की 1000वीं जयंती पर कहा- जब ऊं नमः शिवाय सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं


2.संसद में आज पहलगाम हमला-ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा, राजनाथ सिंह बहस की शुरुआत करेंगे, PM मोदी के आने की संभावना; विपक्ष के हंगामे के आसार


3.भागवत बोले-भारत को सोने की चिड़िया नहीं, शेर बनना है, दुनिया ताकत की भाषा समझती है; विश्व गुरु भारत कभी भी युद्ध का कारण नहीं बनेगा


4. हलचल भरा रहेगा सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार का दिन, जस्टिस वर्मा और SIR समेत कई बड़े मामलों पर सुनवाई


5. NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को लॉन्च होगा, इसमें भारत-अमेरिका दोनों की टेक्नोलॉजी लगी; आपदाओं की सूचना पहले मिल सकेगी


6. ट्रेड डील पर वार्ता अच्छे ढंग से बढ़ रही, भारत आत्मविश्वास के साथ चर्चा कर रहा,पियुष गोयल


7.छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 17 लाख के 4 इनामी नक्सली मुठभेड़ में हुए ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद


8. बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7.24 करोड़ लोगों ने भरे फॉर्म, 36 लाख वोटरों का नहीं मिला रिकॉर्ड


9. भ्रम फैलाने का काम न करें- मतदाता सूची से लोगों के नाम काट दिए जाने के राजनीतिक आरोपों पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त


10.₹1500 के लिए भैया बने लाडकी बहन, ऑडिट में खुलासा- 14,298 पुरुषों ने खुद को महिला बताकर महाराष्ट्र सरकार से ₹21.44 करोड़ ठगे


11. शेयर बाजार में इस हफ्ते 14 IPO ओपन होंगे, मेनबोर्ड सेगमेंट की 5 कंपनियां ₹7,008 करोड़ जुटाएंगी, NSDL का IPO 30 जुलाई को ओपन होगा


12. TCS 2026 में 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, CEO ने कहा- मजबूत TCS बनाने के लिए मुश्किल फैसले लेने होंगे; अभी कंपनी में 6.13 लाख कर्मचारी


13.भारत ने हारा हुआ मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ कराया, जडेजा-सुंदर ने 203* रन की साझेदारी करके पारी की हार से बचाया, दोनों के शतक


14. 'भारत अगर पाकिस्तान से मैच खेलेगा तो पूरे देश में गुस्सा बढ़ेगा', RCB के पूर्व खिलाड़ी ने एशिया कप पर उठाए सवाल


You may also like: नई दिल्ली: आज 14 जूलाई 2025 की बड़ी हेडलाइन्स

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.