टीम ‘आवर फॉर नेशन’ का सफाई अभियान – प्रेरणा, सेवा और संकल्प की मिसाल”
“टीम ‘आवर फॉर नेशन’ का सफाई अभियान – प्रेरणा, सेवा और संकल्प की मिसाल”
आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को ‘टीम आवर फॉर नेशन’ द्वारा बीकानेर के वृद्धजन भ्रमण पथ पर सफाई अभियान आयोजित किया गया। मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद भी टीम की सेवा भावना और समर्पण ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब संकल्प मजबूत हो, तो कोई बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।
इस अभियान की विशेष बात यह रही कि आज बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, मॉर्निंग वॉकर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। समाजसेवी व योग गुरु श्री विनोद जोशी ने भी विशेष रूप से इस अभियान में सहभागिता की और सभी को प्रेरित किया।
इस अभियान का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण रहा, जब डॉ. रेखा श्रीवास्तव (गायनी विशेषज्ञ) ने दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण (knee replacement) के बाद पहली बार चलने का प्रयास इसी अभियान से शुरू किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती रहते हुए ही टीम से संपर्क कर यह इच्छा जताई थी कि वे स्वस्थ होते ही अभियान में भाग लेंगी। आज उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता निभाई और सभी को भावुक कर दिया।
राकेश गुर्जर, जो हाल ही में आगरा से स्थानांतरित होकर लौटे हैं, तथा टीम के संस्थापक सदस्य श्री इंदर सिंह, जिन्होंने हाल ही में हृदय शल्य चिकित्सा करवाई है – दोनों ने भी आज अभियान में भाग लेकर सभी के उत्साह को दोगुना कर दिया।
टीम ने सभी सदस्यों और नए साथियों का हृदय से स्वागत किया। आज अभियान के दौरान वृद्धजनों के लिए बनाए गए भ्रमण पथ के पास से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर कचरा साफ किया गया। यह स्थान समाज के वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों का प्रिय स्थल है, और इस क्षेत्र की सफाई अत्यंत आवश्यक थी।
यह अभियान पिछले 11 वर्षों से पूरी निःस्वार्थ भावना और बिना किसी सरकारी या निजी आर्थिक सहयोग के चलाया जा रहा है।
टीम का संकल्प है कि समाज की भलाई और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में यह अभियान लगातार चलता रहेगा। ‘आवर फॉर नेशन’ केवल एक टीम नहीं, बल्कि एक सोच है – कि हर नागरिक सप्ताह में कम से कम एक घंटा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करे।
You may also like: अंतरिक्ष में 18 दिनों का ऐतिहासिक मिशन पूरा करके भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.