News

नई दिल्ली: PM मोदी की ऐतिहासिक पारी इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड जानिए कैसे रचा कीर्तिमान

By Mani 2 min read

नई दिल्ली: PM मोदी की ऐतिहासिक पारी इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड जानिए कैसे रचा कीर्तिमान

25 July 2025 


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। PM मोदी अब भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (4077 दिन, 1966 से 1977) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अब भी सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम है। जिन्होंने 16 साल 286 दिन तक देश का नेतृत्व किया।


तीसरी बार लगातार सरकार बनाकर रचा इतिहास:


प्रधानमंत्री मोदी ने 2014, 2019, और 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाते हुए जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की। PM मोदी आज़ादी के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश का नेतृत्व इतने लंबे समय तक किया है। साथ ही PM मोदी ऐसे पहले गैर-कांग्रेसी नेता भी बन चुके हैं जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल सफलता से पूरे किए हैं। यह उपलब्धि उनकी स्थिर नेतृत्व क्षमता और लंबी राजनीतिक पकड़ को दर्शाती है।


छह चुनावों में लगातार जीत:


प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक सफर 2001 में शुरू हुआ। नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर सरकार बनाई। 2014 में केंद्र की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने 2019 और 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाकर सत्ता में बनाए रखा। लगातार तीन आम चुनावों में भाजपा को विजय दिलाई। नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एक ही पार्टी के बैनर तले लगातार छह बड़े चुनावों में जीत दर्ज की है। यह उनकी रणनीतिक कुशलता, जनसंपर्क कौशल और जनता के बीच गहरी स्वीकार्यता को दर्शाता है।


अभी मालदीव में हैं PM मोदी:


पीएम मोदी का रिकॉर्ड भारत की बदलती राजनीतिक गतिशीलता को दर्शाता है। PM मोदी की डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत ने देश की प्रगति को नई दिशा दी है। यह उपलब्धि PM मोदी के नेतृत्व की स्थिरता और उनके सुधारवादी एजेंडे के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय मालदीव में हैं। मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

You may also like: रूसी पत्नी बच्चे को लेकर गायब, भारतीय पति SC पहुंचा:मां-बच्चे को ढूंढने का आदेश; कोर्ट ने कहा- महिला देश छोड़कर नहीं जानी चाहिए

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.