News

नई दिल्ली: अमित शाह पेश करेंगे नई सहकारिता नीति, मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में सुनवाई

By Mani 3 min read

नई दिल्ली: अमित शाह पेश करेंगे नई सहकारिता नीति, मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में सुनवाई

24 July 2025 


नई दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में गुरुवार को नई सहकारिता नीति पेश करेंगे। इसके तहत हर पंचायत में समितियां खुलेंगी। संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। लोकसभा-राज्यसभा में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार है। दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार शाम मुंबई जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्लेन में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। एयरलाइन ने यात्रियों को दूसरे प्लेन में शिफ्ट कर मुंबई रवाना किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के 3 दिनों के भीतर निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। चुनाव की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। 2006 मुंबई लोकल ट्रेल धमाके मामले में की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट के सभी आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। 


उपराष्ट्रपति चुनाव: निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी:

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के 3 दिनों के भीतर निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। चुनाव की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। इस बीच, भाजपा इस पद के लिए अपनी विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बना सकती है। फिलहाल जिन नामों पर पार्टी में विचार चल रहा है। 


दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले प्लेन में खराबी:

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर मुंबई जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्लेन में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। एयरलाइन ने यात्रियों को दूसरे प्लेन में शिफ्ट कर मुंबई रवाना किया। प्लेन में लगभग 160 यात्री सवार थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट के क्रू को प्लेन में छोटी तकनीकी समस्या दिखी थी। 


मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में SC में सुनवाई:

 

2006 के मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट के सभी आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। मुंबई में 2006 के सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि प्रॉसीक्यूशन, यानी सरकारी वकील आरोपियों के खिलाफ केस साबित करने में नाकाम रहे।


अमित शाह आज नई सहकारिता नीति पेश करेंगे :


गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में गुरुवार को नई सहकारिता नीति पेश करेंगे। इसके तहत हर पंचायत में समितियां खुलेंगी। यह नीति अगले 20 साल यानी 2045 तक के लिए बनाई गई है। इसका मकसद है कि गांव-गांव में बनी सहकारी समितियों को और मजबूत किया जाए, जिससे लोग खुद जुड़कर रोजगार पा सकें और देश की तरक्की में हिस्सा ले सकें।शाह ने बताया कि अगले पांच साल में देश के हर गांव में सहकारी संस्थाएं स्थापित की जाएंगी। फरवरी 2026 तक 2 लाख प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटीज (PACS) स्थापित किए जाएंगे।

You may also like: September 10-09-2025 18:39 ISTक्यों नहीं लगता है शराब और पेट्रोल पर जीएसटी:

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.