News

देश राज्यों से बड़ी खबरें-

By Mani 3 min read

देश राज्यों से बड़ी खबरें-


      गुरुवार - 24- जुलाई -2025


   !!🌳🌲 हरियाली -अमावस🌳🌲!!



एक लोटा जल, सभी समस्याओं का हल


1.लंदन पहुंचे पीएम मोदी, भारतवंशियों में दिखा गजब का उत्साह; ब्रिटिश पीएम से करेंगे मुलाकात,व्यापार के 'नए युग' में प्रवेश करेंगे भारत-ब्रिटेन, FTA पर आज हस्ताक्षर करेंगे दोनों देश


2.अमित शाह आज नई सहकारिता नीति पेश करेंगे, हर पंचायत में समितियां खुलेंगी, रोजगार के नए अवसर बनाए जाएंगे; पॉलिसी 2045 तक के लिए बनाई गई


3. बिहार से होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? जेपी नड्डा ने रामनाथ ठाकुर के घर जाकर की मुलाकात; अटकलों का बाजार गर्म


4. नए उपराष्ट्रपति के लिए थावरचंद गहलोत, ओम माथुर का नाम,निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारी शुरू की, तारीखें जल्द घोषित होंगी


5. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इस वर्ष का लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। यह घोषणा पुणे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रोहित तिलक ने की। पुरस्कार समारोह एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की 105वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाएगा।


6. राष्ट्रीय विकास में गडकरी का योगदान,डॉ. तिलक ने कहा कि गडकरी ने देशभर में सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार कर विकास की रफ्तार को तेज किया है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के ज़रिए उन्होंने बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। गडकरी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (2023) और लेखिका सुधा मूर्ति (2022) को यह सम्मान मिल चुका है


7. अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 2 ब्रिटिश परिवार को गलत शव मिले, आरोप- DNA परिजन से मेल नहीं खा रहा; भारत बोला- हम जांच कर रहे


8.अहमदाबाद हादसा: दो ब्रिटिश नागरिकों के गलत शव दिए जाने का दावा खारिज, MEA ने कहा- प्रोटोकॉल से की गई थी पहचान


9.इमरजेंसी ट्रेन-टिकट के लिए एक दिन पहले करना होगा आवेदन, रेलवे ने इमरजेंसी कोटा के नियम बदले; आज से लागू हुआ नियम


10 .6 महीने राशन नहीं लेने पर राशन कार्ड रद्द होगा, घर-घर जाकर जांच होगी; केंद्र सरकार ने राज्यों से सख्ती से पालन करने को कहा


11. गुजरात ATS का दावा- 4 अलकायदा आतंकी गिरफ्तार, इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट, सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे


12. तेजस्वी बोले- बिहार चुनाव का बायकॉट कर सकता है विपक्ष,महागठबंधन इस पर विचार करेगा, वोटर वेरिफिकेशन में फर्जीवाड़े का आरोप


13. भारतीय बिना वीजा 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं, पासपोर्ट रैंकिंग में 77वां हासिल किया; सिंगापुर पहले स्थान पर, अफगानिस्तान सबसे नीचे


14. निकल गई पाकिस्तान की हेकड़ी,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से नरम रुख अपनाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार है। शरीफ ने ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की


15. भारत इंग्लैंड टेस्ट -जायसवाल-सुदर्शन का पचासा, ऋषभ पंत चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट, भारत ने पहले दिन बनाए 264 रन;बल्लेबाजी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत, एंबुलेंस से ले जाया गया बाहर


You may also like: "84 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद असरानी का निधन, कॉमेडी में था अमूल्य योगदान"

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.