News

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

By Mani 3 min read

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें


     बुधवार - 23- जुलाई -2025


 1. पीएम मोदी ब्रिटेन-मालदीव यात्रा पर होंगे रवाना, आज तैयार हो जाएगा एफटीए का मसौदा; PM स्टार्मर से भी होगी मुलाकात


2.जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग... क्या इसी मामले की वजह से जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा? केंद्र सरकार जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को पहले लोकसभा में पारित कराना चाहती थी, लेकिन धनखड़ ने पहले बाजी मार ली, केंद्र इसका फायदा उठाना चाहता था


3. मानसून सत्र के पहले ही दिन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने सियासत में गर्मी ला दी है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि इस्तीफा सरकार के दबाव में हुआ है। वहीं, सत्ता पक्ष ने कहा कि कांग्रेस जबरन इसे नाटकीय रंग दे रहा है


4.जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर सरकार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अतिसक्रियता से  असहज तो थी, पर बात इस्तीफे तक पहुंच जाएगी, इसकी भनक नहीं थी। राज्यसभा में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ सोमवार को धनखड़ ने जिस तरह बिना किसी चर्चा के विपक्ष का नोटिस स्वीकार किया, उससे सरकार बेहद नाराज थी। इसी नाराजगी के चलते, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू दूसरी बार बुलाई गई बैठक से दूर रहे


5. कांग्रेस को ₹199 करोड़ डोनेशन पर टैक्स से राहत नहीं, ट्रिब्यूनल में याचिका खारिज, 6 साल पहले पार्टी ने जीरो इनकम बताकर टैक्स भरा था


6. CBSE के सभी स्‍कूलों में लगेंगे CCTV कैमरे, कॉरिडोर, लैब, एंट्री-एग्जिट पर होगी निगरानी, 15 दिन की रिकॉर्डिंग रखनी होगी


7. पंचायत स्तर पर खुलेंगी सहकारी समितियां, अमित शाह 24 जुलाई को करेंगे नई सहकारिता नीति का अनावरण<<+D®2>>


8. भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों की अभी नहीं होगी एंट्री, केंद्र सरकार ने प्रतिबंध 23 अगस्त तक बढ़ाया


9. भागवत बोले- आज का इतिहास पश्चिमी नजरिए से लिखा गया,उनकी किताबों में चीन-जापान मिलेंगे, भारत नहीं; लोगों में तीसरे विश्वयुद्ध का डर


10.दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के बाद एयर इंडिया की पावर यूनिट में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित


11. 76% ने माना-एयरलाइंस का सेफ्टी से ज्यादा एडवर्टाइजमेंट पर खर्चा, लोकलसर्किल्स के 44 हजार पैसेंजर्स के सर्वे के डेटा, यात्रियों का विमानन कंपनियों से भरोसा घटा


12.पेटीएम सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आई, पहली तिमाही में ₹123 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 28% बढ़ा; एक साल में 133% चढ़ा शेयर


13.सोने का जलवा: शेयर मार्केट को पीछे छोड़ 200% दिया रिटर्न, ₹30000 से ₹100000 के पार पहुंचा


14. मैदानी राज्यों में बाढ़ से तबाही; उत्तर-पश्चिम समेत पूरे देश में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट


15. IND vs ENG चौथा टेस्ट आज से, ओल्ड ट्रैफर्ड में अब तक टेस्ट नहीं जीता भारत; बारिश डाल सकती है खलल।


You may also like: स्पा सेंटर पर दबिश, सात युवतियों समेत नौ को पकड़ा:अनैतिक एक्टिविटी की सूचना पर कार्रवाई; सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.