Job

CRPF में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 75 हजार रुपये मिलेगी सैलरी; ऐसे होगा सेलेक्शन

By Ajay Patel 2 min read

CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर सेलेक्शन होने के लिए उम्मीदवारों का कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्थानों पर 4 दिसंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू(सुबह 9 बजे से) के लिए जा सकते हैं। 


  • कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, जगदलपुर
  • कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, गुवाहाटी
  • ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ, श्रीनगर
  • कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, नागपुर
  • कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, भुवनेश्वर
  • रिक्ति विवरण 

    इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए संविदा के आधार पर कुल 16 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां  विभिन्न एनडीआरएफ इकाइयों/सीआरपीएफ इकाइयों और सीआरपीएफ अस्पतालों में की जाएंगी। आपको जानकारी दे दें कि संविदा पर नियुक्ति शुरूआत में 3 साल के लिए होगी, जिसे अधिकतम आयु 70 वर्ष की शर्त पर और 02 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    कितनी मिलेगी सैलरी

    इन पदों पर जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें हर महीने 75,000/- रुपये सैलरी के रूप में दिया जाएगा।

    अप्लाई करने की क्या है योग्यता

    जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने वाले हैं उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उनकी इंटर्नशिप भी पूरी होनी चाहिए।

    CRPF Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

    इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा, उम्मीदवार जब  इंटरव्यू के लिए उपस्थित हों, तो उन्हें अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी, एक सादे पेपर पर आवेदन किए गए पद का नाम और 5 पासपोर्ट आकार की फोटो लानी होगी। ध्यान दें कि इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

    !! शेयर करें !!


    उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |

    धन्यवाद !

         Instagram Page :Follow lifedb_official on insta

         Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook

      Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin

          Twitter Profile: Follow lifedb_official on X


You may also like: MP Police Recruitment 2023: Constable Posts, 7411 Vacancies

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.