Job

ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3115 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई | Eastern Railway Apprentice Recruitment 2023

By Ajay Patel 2 min read

Eastern Railway Apprentice Recruitment 2023: ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भर्ती के जरिए 3115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट er.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर 2023 से कर सकते हैं। ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2023 तक रखी गई है।


इन पदों पर की जाएंगी भर्तियां
ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 3115 पदों के लिए जारी किया गया है। भर्ती के जरिए फीटर, वेल्डर, मैकेनिकल, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर, लाइनमैन, वायरमैन, इलेक्ट्रिशियन इत्यादि पदों पर भर्ती की जाएंगी।

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं से आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फीस का भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

आयु सीमा
ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 26 अक्टूबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का भी ऐलान किया गया है।

शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में ITI भी होना चाहिए। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

ईस्टर्न रेलवे भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

- इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |

धन्यवाद

     Instagram Page :Follow lifedb_official on insta

     Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook

  Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin

      Twitter Profile: Follow lifedb_official on X



You may also like: बैंक नोट प्रेस, देवास ने सुपरवाइज़र, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 111 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.