Job

आर्मी स्कूल में TGT, PGT, PRT के पदों पर बंपर भर्ती, यहां से करें अप्लाई

By Ajay Patel 3 min read

आर्मी स्कूल्स में टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की और से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT) एवं प्राइमरी शिक्षक (PRT) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार AWES की ऑफिशियल वेबसाइट awesindia.com पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 निर्धारित की गयी है।


 क्या है योग्यता

आर्मी स्कूल के टीजीटी, पीजीटी एवं पीआरटी पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गयी है है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन एवं बीएड किया हो। प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने स्नातक के साथ बीएड किया हो। इसके अलावा प्राइमरी शिक्षक (PRT) के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन के लिए बीएड/ डीएलएड किया हो। अभ्यर्थी योग्यता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

 सिलेक्शन प्रोसीजर

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करेंगे उनको विभिन्न चरणों से होकर गुजरना होगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (OST) से होकर गुजरना होगा। ओएसटी का आयोजन 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ प्राप्त कर लेंगे उनको इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों को टीचिंग स्किल्स एवं कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी के मूल्यांकन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा। 

आयु सीमा : 01 अप्रैल 2024 के अनुसार अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र निम्न प्रकार होनी चाहिए :

  • फ्रेश अभ्यर्थी के लिए : 40 साल से कम।
  • अनुभवी उम्मीदवार के लिए : 57 साल से कम।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
ऑनलाइन आवेदन लिंकन्यू रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करेंFree Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंकविजिट करें

FAQs :-

1)आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

     10 सितबंर 2023

2)क्या AWES भर्ती 2023 अधिसूचना जारी हो गई है?

हां, आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए AWES भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की गई है।

You may also like: How to Prepare for a Job Interview

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.