सरकारी नौकरी(Sarkari Naukari) : OSSSC(ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन)में फॉरेस्ट गार्ड सहित 2712 पदों पर वैकेंसी, जानिये कौन कौन कर सकता है आवेदन
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) की ओर से लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स :
- लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर : 719 पद
- फॉरेस्टर : 316 पद
- फॉरेस्ट गार्ड : 1677 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर : एनिमल हसबेंडरी या डेयरी या पोल्ट्री या मीट या एनिमल प्रोडक्शन में वोकेशनल कोर्स के साथ 12वीं पास।
- फॉरेस्ट गार्ड : 10वीं पास।
- फॉरेस्टर : साइंस के साथ 12वीं पास। साथ में कंप्यूटर नॉलेज।
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। आयु की गिनती 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी।
- एससी, एसटी, एसईबीसी, महिलाओं को उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी।
- दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षण
एग्जाम पैटर्न :
- ओएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में एमसीक्यू होंगे।
- यह परीक्षा 150 अंकों की होगी।
- पेपर सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।
- हर प्रश्न 1 अंक का होगा।
- गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
परीक्षा में शामिल विषय :
- इंग्लिश
- उड़िया
- अंकगणित
- सामान्य ज्ञान (जीके)
- बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान
- सामान्य विज्ञान
ऐसे करें आवेदन :
- ओएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.osssc.gov.in/ पर जाएं।
- “वन रक्षक, वनपाल और पशुधन निरीक्षक की भर्ती 2023” अनुभाग देखें।
- अकाउंट बनाने के लिए "नया पंजीकरण" पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंट लेकर रखें।
उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |
धन्यवाद
Instagram Page :Follow lifedb_official on insta
Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook
Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin
Twitter Profile: Follow lifedb_official on X
You may also like: SSC CPO Recruitment 2023 ssc.nic.in 2023 Notification
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.