NSUT: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन
NSUT Recruitment 2023 जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के 212 और एसोसिएट प्रोफेसर के 81 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके अनुसार ही अप्लाई करें क्योंकि कोई भी गलत जानकारी पकड़ में आने पर पत्र रिजेक्ट हो सकता है।
एजुकेशन डेस्क। NSUT Recruitment 2023: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ Information टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य विभागों के लिए निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि 17 अगस्त, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.nsut.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
NSUT Recruitment 2023: इन तिथियों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन की शुरूआती तिथि: 19 जुलाई, 2023
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 17 अगस्त, 2023
जारी अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर के 212 और एसोसिएट प्रोफेसर के 81 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, प्रोफेसर 29 के रिक्त पदों को भरा जाएगा। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके अनुसार ही अप्लाई करें, क्योंकि अगर एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
You may also like: बैंक नोट प्रेस, देवास ने सुपरवाइज़र, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 111 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.