Job

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर में निकली 3500 से ज्यादा पद पर भर्तियां

By Ajay Patel 5 min read

Indian Air Force Agniveer Recruitment 2023: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती इंटेक 01/2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जिसके तहत बम्पर पद पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 27 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे. भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2023 तय की गई है. अभ्यर्थी भर्ती के लिए आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के जरिए इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु में 3500 पद पर नियुक्तियां की जाएंगी.


आवश्यक शैक्षिक योग्यता

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.

 उम्र सीमा

अधिसूचना के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 से 27 दिसंबर 2006 के मध्य होना चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

 चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा.

 इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा.

किस तरह करें अप्लाई

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद उम्मीदवार भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर उम्मीदवार पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
  • इसके बाद उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करके लॉग इन करें.
  • फिर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें.
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • अब उम्मीदवार आवेदन पत्र सबमिट करें.
  •  उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड करें.
  • अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकाल लें.

FAQs :-

1)एयर फोर्स के लिए हाइट कितनी चाहिए?

इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152.5 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की हाइट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए.

2)एयरफोर्स की दौड़ कितनी होती है?

एयरफोर्स की दौड़ 1600 मीटर की दौड़ होती है, जबकि 6 मिनट 30 सेकंड का समय दिया जाता इसी के दौरान इस दूरी को तय करना होता हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को 10 बार पुश-अप्स, 10 सिट-अप्स और 20 स्क्वैट्स करने होते हैं।

3)क्या वायु सेना के वजन की आवश्यकता है?

आप 6'8'' (80 इंच) से अधिक लंबे नहीं हो सकते। इसी तरह, यदि आपका वजन 250 पाउंड से अधिक है, तो आप शामिल नहीं हो पाएंगे। न्यूनतम वजन की आवश्यकता 91 पाउंड है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वायु सेना की आवश्यकताएं आपके बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) पर निर्भर हैं।

4)एयर फोर्स की सैलरी कितनी होती है?

एयरफोर्स में सैलरी की बात करें तो प्रशिक्षण के द्वारा लगभग 14,600 रु होते हैं। जैसे ही आपकी ट्रेनिंग पूरी हो जाते हैं तो एयरफोर्स के ग्रुप एक्स की सैलरी लगभग 33,100 रुपए तथा एयरफोर्स के ग्रुप वाई की सैलरी लगभग 26,900 रुपए कर दी जाती है।

5)एयर फोर्स में कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं?

इसमें अंग्रेजी, फिजिक्स और गणित के सवाल पूछे जाते हैं. वहीं, ग्रुप वाई में अंग्रेजी, रीज़निंग एंड जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. अंग्रेजी- अंग्रेजी विषय से कुल 20 प्रश्न पूछे जाते हैं

6)एयर फोर्स में कितने दिन की ट्रेनिंग होती है?

थल सेना, वायुसेना और नौसेना के अग्निवीरों की ट्रेनिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रही है. इन अग्निवीरों की ट्रेनिंग 6 महीने तक चलेगी.

7)एयरफोर्स की नौकरी कितने साल की हो गई है?

एयरफोर्स की नौकरी में फ्लाइंग ब्रांच के पद की नौकरी 14 साल की होती है, ground duty के पद पर आपको एयर फोर्स में कम से कम 10 साल तक की नौकरी करनी होगी। इन सभी के अलावा वैसे उम्मीदवार जो अग्निवीर योजना के तहत एयर फोर्स में भर्ती होते हैं उन्हें केवल 4 साल तक ही कार्य करना होता है।

8)एयर फोर्स में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है?

भारतीय वायु सेना में सर्वोच्च रैंक , भारतीय वायु सेना के मार्शल है , जो युद्ध के दौरान विशेष सेवा के बाद भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है । एम आई ए एफ अर्जन सिंह एकमात्र अधिकारी हैं जिन्होंने इस रैंक को हासिल किया है। भारतीय वायु सेना का प्रमुख वायुसेनाध्यक्ष होते है, जो एयर चीफ मार्शल के पद संभालते है।

9)विश्व में भारत की वायु सेना कौन से नंबर पर है?

WDMMA द्वारा दी जाने वाली इस ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर है. चीन चौथे पर पहुंच गया है. ये रैंकिंग सिर्फ हवाई जहाजों की संख्या पर नहीं मिलती. बल्कि वायुसेना में हो रही आधुनिकता, लॉजिस्टिकिल सपोर्ट, हमला करने, बचाव करने और भविष्य के प्रोक्योरमेंट की क्षमता पर मिलती है

10)अग्निवीर एयर फ़ोर्स का सिलेबस क्या है?

अग्निवीर एयर फ़ोर्स की परीक्षा में आपसे कुल तीन खंडों से प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें अंग्रेजी, गणित और भौतिक विज्ञान जैसे विषय शामिल है। CBT परीक्षा कुल 70 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में आपसे कुल 70 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।.


You may also like: ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3115 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई | Eastern Railway Apprentice Recruitment 2023

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.