Other

वही पद कैसे पाएँ जो आप चाहते हैं?

By Mani 3 min read

वही पद कैसे पाएँ जो आप चाहते हैं?

हर आदमी उस तरह का काम करना पसंद करता है जिसके लिए वह सबसे अधिक उपयुक्त होता है। चित्रकार रंगों से काम करना पसंद करता है, कलाकार हाथों से काम करना पसंद करता है और लेखक लिखना पसंद करता है। जिनके पास कम स्पष्ट गुण होते हैं वे बिज़नेस और उद्योग के निश्चित क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हैं। यदि अमेरिका में कोई बहुत बढ़िया चीज़ है तो वह यह है कि यहाँ पर व्यवसायों, • उत्पादन, मार्केटिंग और प्रोफ़ेशन्स की पूरी श्रृंखला मौजूद है।

1. यह तय कर लें कि आप किस तरह की नौकरी चाहते हैं। अगर वह नौकरी या पद अस्तित्व में नहीं है तो शायद आपउसे अस्तित्व में ला सकते हैं।

2. उस कंपनी या आदमी को चुन लें जिसके लिए आप काम करना चाहते हैं।

3. अपने संभावित नियोक्ता का और साथ ही उस कंपनी की नीतियों, स्टाफ़ और प्रगति के अवसरों का भी अध्ययन करें।

4. स्वयं का, स्वयं के गुणों और क्षमताओं का विश्लेषण करें औरयह जानें कि आप क्या प्रदान कर सकते हैं। उन लाभों, सेवाओं, विकास, विचारों को देने के तरीक़े खोजें जिनके बारे में आपको विश्वास है कि आप उन्हें सफलतापूर्वक दे सकते हैं।

5. "नौकरी" के बारे में भूल जाएँ। भूल जाएँ कि वहाँ पर कोई संभावना है या नहीं। “क्या आपके पास मेरे लिए कोई नौकरी है ?" आम रुटीन को भूल जाएँ। इस बात पर ध्यान एकाग्र करें कि आप क्या दे सकते हैं।

6. एक बार आप अपने दिमाग़ में योजना बना लें तो किसी अनुभवी लेखक से इसे काग़ज़ पर साफ़ तरीके से और पूरे विस्तार से लिखवा लें।

7. इसे सही पद पर बैठे व्यक्ति के सामने प्रस्तुत करें और बाक़ी का काम वह कर देगा। हर कंपनी ऐसे लोगों की तलाश में है जो उनके लिए कुछ महत्वपूर्ण काम कर सके, चाहे वह काम विचारों के संबंध में हो या फिर सेवाओं या "कनेक्शन्स" के संदर्भ में हो। हर कंपनी में ऐसे आदमी के लिए हमेशा जगह होती है जिसके पास एक निश्चित कार्ययोजना हो जिससे उस कंपनी को लाभ पहुँच सके।

जब आप इस तरह से काम करेंगे तो हो सकता है कि इसमें कुछ दिन या कुछ सप्ताह का अतिरिक्त समय लग जाए, परंतु इसकी वजह से आपकी आमदनी, तरक्की और प्रतिष्ठा में जो अंतर होगा वह कम तनख़्वाह पर कड़ी मेहनत के आपके कई साल बचा देगा। इसके कई लाभ हैं जिनमें सबसे प्रमुख यह है कि इससे अक्सर आपके चुने हुए लक्ष्य तक पहुँचने में आपका एक साल से लेकर पाँच साल तक का समय बच जाता है।

जो व्यक्ति प्रगति की सीढ़ी पर आधी ऊँचाई से शुरुआत करता है वह सावधानीपूर्वक बनाई गई योजना के द्वारा ऐसा करता है।


You may also like: सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल और उनकी नदियाँ / Important Sites of Indus Valley Civilization & Their Rivers

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.