Other

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल : ऐसे करें आवेदन

By Ajay Patel 3 min read

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल : ऐसे करें आवेदन सबको मिलेगा अपना जमा पैसा घर बैठे वापस


सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज Sahara India Refund Portal को लांच कर दिया है, आप इन स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे अपना पैसा वापस पा सकते है। अगर आप भी सहारा इंडिया कंपनी में पैसा निवेश किए हैं तो आपके लिए खुशखबरी, दरअसल आज दिनांक को गृहमंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल को आज यानी 18 जुलाई 2023 को लॉन्च कर दिया। Sahara India Refund Portal के जरिए अब वो लोग अपना पैसा ऑनलाइन वापस पा सकेंगे जिनका पैसा सहारा में फंसा हुआ है। अगर आप सहारा इंडिया में फंसे पैसा को वापस पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक उपयोग कर ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं।

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल 2023 विवरण

पोर्टल का नामकेंद्रीय पंजीयक सहारा रिफंड पोर्टल
सरकार का नामकेंद्र सरकार
पोर्टल लांचकर्तागृहमंत्री अमित शाह
पोर्टल लांच तिथि18/07/2023
लाभार्थी की संख्या10 करोड़+ निवेशक

सहारा रिफंड पोर्टल - इन लोगों को ही वापस मिलेगा पैसा

सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों को यह बताना जरुरी है कि सरकार की ओर से लांच किए गए इस पोर्टल से उन निवेशकों को पैसा वापस मिल सकेगा जिन्होंने इन स्कीम्स में निवेश किया हुआ था

» सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
» स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी
» हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
» सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर ऐसे करना होगा आवेदन

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से जिन निवेशकों ने ऑनलाइन आवेदन फार्म सबमिट करना चाहते हैं। वह निवेशक नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आवेदन फार्म भर सकते हैं।

» सबसे पहले mocrefund.crcs.gov.in या नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें।
» उसके बाद अपने आधार कार्ड के लास्ट 4 डिजिट दर्ज करें।
» उसके बाद अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
» इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
» ओटीपी डालने के बाद आपको अपनी पॉलिसी या स्कीम जिसमें आपने निवेश किया हुआ है। उसकी जानकारी दर्ज करें
» सारी जानकारी डालने के बाद आपको आवेदन फॉर्म अच्छी तरह भरना है। इसमें दिए गए सभी कॉलम को भरने के बाद आप इसे सबमिट कर सकते है।
» इसके बाद ऑनलाइन क्लेम दर्ज करने के 15 दिन के भीतर एसएमएस के जरिए आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद 15 से 45 दिन के भीतर आपके खाते में आपकी रकम आ जाएगी।

You may also like: ENVIRONMENT ONELINER GK ✍️

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.