Other

Laws Of Human Nature ( मानव स्वभाव के नियम ) - 03

By Ajay Patel 2 min read

मानव स्वभाव के नियम 03

जो दिखता है, वो पूरा सच नहीं होता। 

हर किसी के पास एक दिखावे वाला चेहरा होता है

कोई ज़रूरत से ज्यादा विनम्र बनता है, कोई आपको गिफ्ट देता है, तो कोई हर बात में हॉँ करता है। लेकिन ज़रूरी नहीं कि सब सच बोल रहे हों।

दिखावे के पीछे की मंशा समझना सीखो। 

नकाब क्यों पहनते हैं लोग?

क्योकि वो अपनी कमजोरी नहीं दिखाना चाहते वो आपको इंर्पेस करना चाहते हैं या फिर आपके भरोसे का फायदा उठाना चाहते हैं 

असली इरादा अक्सर मुस्कान के पीछे छुपा होता है। 

My personal opinion

"लोग वही दिखाते हैं जो आप देखना चाहते हैं, लेकिंन उनका असली रूप उनकी आदतों में छुपा होता है।" यानि देखने की नहीं, पढ़ने की आदत डालो, चेहरों को नहीं, इरादों को पढ़ो। 

एक कहानी: ऑफिस का दोस्त

तुम्हारा एक सहकर्मीं तुम्हारे साथ बहुत अच्छा है, हर बात पर तारीफ करता है लेकिन एक दिन पता चलता है कि उसी ने तुम्हारे खिलाफ बात की।

ऐसा क्यों?

क्योंकि तुम चेहरे पढ़ते रहे, इरादे नहीं। 

कैसे पहचानें असली चेहरा?

लोग दबाव में कैसा व्यवहार करते हैं, उस पर ध्यान दो। उनकी बोलचाल नहीं, आदतों को देखो। जो लोग सबको खुश करने की कोशिश करते हैं, अक्सर सबसे पहले धोखा वही देते हैं।

वक्त आने पर नक़ाब खुद उतर जाता है पर समझदार वो है जो पहले ही देख ले। 

अगर नहीं समझा तो?

  1. बार-बार भरोसे का टूटना
  2. धोखा, फ्रस्ट्रेशन और पछतावा
  3. गलत लोगों को सही समझना और सही लोगों को खो देना

और फिर कहना पड़ता है - "मैं तो इसे जानता ही नहीं था।!" 


बताओ, क्या कभी ऐसा हुआ कि तुमने किसी को बहुत अच्छा समझा, लेकिन बाद में असली रूप देखकर हैरान रह गए?

" कॉमेंट में लिखो , और दूसरों को भी समझदार बनने में मदद करो। 





You may also like: Embrace of the Night

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.