लौंगी भुईयां ने लिखी संघर्ष की नई इबारत, पहाड़ खोदकर बना दी 3 KM लंबी नहर, लगे 30 साल, पढ़ें प्रेरक कहानी…
कभी-कभी अपने मजबूत इरादों की दम पर आम इंसान भी महापुरुष सरीखा बन जाता है। ऐसी ही कहानी बिहार के महापुरूष लौंगी भुईया की है। जब सरकारें सब कुछ बेंच देने में लगी हैं तब लौंगी भुईया सरीखे लोग बिना किसी की मदद के मानवता की उंची इबारत लिख दी।
लौंगी ने ना सिरफ पहाड़ काटा बल्कि तीन किलोमीटर लंबी नहर की खुदाई तक कर डाली, ताकि बारिश के समय बरसात का पानी उस नहर से हो कर गांव के तालाब में एकत्रित हो सके और फिर उस पानी का उपयोग किसान सिंचाई में कर सकें।
बिहार के गया निवासी लौंगी भुईयां ने कड़ी मेहनत से वो उदहारण पेश किया है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। यहीं के कोठीलवा नाम के गांव में लौंगी भुईयां अपने बेटे, बहू और पत्नी के साथ रहते हैं। भुईयां के मुताबिक पहले परिवार के लोगों ने उन्हें इस काम के लिए मना किया। लेकिन उन्होंने किसी कि नहीं सुनी और नहर खोदने में लग गए। दरअसल, इलाके में पानी की किल्लत के कारण लोग सिर्फ मक्का और चना की खेती ही कर पाते थे।
उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी , अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की कविता / पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |
धन्यवाद !
!! फॉलो करें !!
| Follow lifedb_official on insta | |
| Follow Lifedb_official page on facebook | |
| Follow lifedb_official on linkdin | |
| Follow lifedb on WhatsApp | |
| Subscribe Lifedb Youtube Channel On YouTube | |
| Follow lifedb on Pinterest | |
| Follow lifedb on Quora |
You may also like: गुरु कृपा
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.