Govardhan Puja 2023: कब और क्यों मनाया जाता है गोवर्धन का त्योहार, श्रीकृष्ण को लगता है छप्पन भोग, सीख लें ये खास रेसिपी
इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 नंबर को 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक है. गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक है.

Govardhan Puja 2023 Date: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा (Govardhan puja) किया जाता है. इसे अन्नकूट भी कहते हैं. दिवाली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है. मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने देवों के राजा इंद्र का घमंड चूर करने और गोकुल के लोगों की उनके क्रोध से रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की तिथि और पूजा विधि….
गोवर्धन पूजा 2023 की तिथि | गोवर्धन जी की पूजा कब है? (Govardhan puja 2023 Date)
गोवर्धन पूजा या अन्नकूट, दिवाली के दूसरे दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है.
गोवर्धन पूजा कितने बजे से है ?
इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 नंबर को 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक है. गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक है.
गोधन पूजा कैसे की जाती है? गोवर्धन पूजा विधि (Govardhan puja vidhi)
गोवर्धन पूजा के लिए घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है. उसे फूलों से सजाकर दीप, नैवेद्य, फल अर्पित किया जाता है. पूजा के बाद गोबर से गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन पूजा और गायों को गुड़ चना खिलाने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं.
भगवान श्रीकृष्ण के लिए बनता है छप्पन भोग | What are the 56 dishes of Chappan Bhog?
गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण के लिए छप्पन भोग बनाया जाता है. मान्यता है कि माता यशोदा बाल श्रीकृष्ण को एक दिन में आठ बार भोजन कराती थीं. इसलिए सात दिन के लिए आठ पहर के हिसाब से छप्पन तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं. छप्पन भोग में मीठे, तीखे, खट्टे सभी तरह के व्यंजन शामिल होते हैं. इसमें चावल, दाल, चटनी, कढ़ी, शरबत, बाटी, मुरब्बा, मठरी, मिठाई, खुरमा, खीर, मक्खन, रबड़ी, मोहन भोग तक शामिल होते हैं.
Mohan Bhog : मीठे में बनाएं मोहन भोग, बेहद आसान है रेसिपी | Mohan Bhog Recipe in Hindi
मोहन भोग रेसिपी
सामग्री
- एक कप सूजी
- आधा कप चीनी
- एक कप दूध
- आधा कप घी
- तेजपत्ता
- इलायची पाउडर
- काटू और किशमिश
विधि
- एक बर्तन में दूध, चीनी और इचायची पाउडर को आंच पर चढ़ाकर तब तक उबालें जब तक चीनी घुल न जाए.
- दूसरी कड़ाही में सूजी को सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- अब उबले हुए दूध को सूजी में मिलाएं.
- धीमी आंच पर पकाएं.
- ड़ाई फ्रूट्स को घी में भूनें और मोहन भोग के ऊपर सजाएं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Lifedb.in इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
सामग्री
उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |
धन्यवाद
!! फॉलो करें !!
Instagram Page :Follow lifedb_official on insta
Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook
Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin
Twitter Profile: Follow lifedb_official on X
You may also like: Dhanteras 2023: 10 नवंबर को धनतेरस, शुभ योग में खरीदारी का मुहूर्त, जानिए महत्व और पूजा विधि

Leave a Reply
Please log in to comment on this post.