Life Is ALL About Choices.
नशा नहीं जिंदगी चुने -
किस तरीके से जिंदगी हमारे छोटे छोटे चुनाव से छोटे-छोटे फैसलों से प्रभावित होती है | आइए देखते हैं एक छोटे से उदाहरण से कि किस तरह हमारी चॉइस हमारे जीवन को प्रभावित करती है|
दो लोगो के जीवन में नए मेहमान के आने से किसी नई लाइफ की शुरुआत होती है, वो बच्चा स्कूल में जाता है दोस्त बनाता है कुछ अच्छे कुछ फितरती होते है , बेशक अच्छी चीजे अच्छी संग जीवन के कुछ अच्छे रास्ते खोलती है, वही फितरती लोगो का साथ उस समय तो इतना अच्छा लगता है, कुछ नया ट्राय करने से शुरुआत होती है नशे की | पहले परिवार से छुपकर शोक के लिए नशा करता है फिर धीरे धीरे नशा करने की लत लग जाती है |
समय के साथ नशा उस बच्चे को उन्ही लोगो से दूर करता है जिन्होंने अपने जीवन के सभी लक्ष्यों , सभी इच्छाओ में उस बच्चे को आधार मानकर काम किया होता है | उनकी हर आकांशा, इच्छा में उनका बच्चा और उसका कल्याण निहित होता है | शुरुआत में बच्चा भी अपने परिजनों से उतना ही लगाव और प्यार करता है परन्तु समय के साथ वो प्यार सिर्फ नशे के लिए बच जाता है और बाद में नशा और उसकी लत, बुद्धि भ्रष्ट कर उसे इतना अधीन कर लेती है की वो सिर्फ नशे को ही प्रधान मानता है और अपने उन्ही प्रियजनों को उपशब्द कहता है उनका जीवन इतना कठिन और ह्रदय विदारक कर देता है की देखने वाले के भी होश उड़ जाते है की कैसे कोई इतना बुरा हो सकता है , जिन दो लोगो ने अपने पूरा जीवन सिर्फ अपने बच्चे के लिए समर्पित किया हो , समय आने पर जब उन्हें बच्चे की जरूरत होती है तब वह बच्चा इतना कठोर कैसे हो सकता है |
rop&w=600&q=60
इस बालक ने नशे का रास्ता चुना , बालक के पास उस समय चुनाव करने के लिए दो रास्ते थे एक अच्छा रास्ता जिसमें वह अच्छे लोगों का संग करता और अच्छे लोगों के साथ होने के कारण वह नशे के पास ही नहीं जाता और उसके कारण से उसका शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य और परिवार अच्छी प्रगति करता परंतु बच्चा नशे की लत के कारण से किसी और जगह पर पहुंच गया |
इस तरह जिंदगी में हमारे चुनाव हमें किसी न किसी दिशा की तरफ ले जाते हैं | इस उदाहरण से अगर सोचे कि वही बालक अगर अच्छे दोस्तों को साथ पाता तो अच्छे दोस्तों के साथ पाने के कारण वह अच्छी पढ़ाई करता अच्छी पढ़ाई करने के बाद अच्छी नौकरी करता अच्छी नौकरी मिलने से उसका परिवार खुश हो जाता और वह आर्थिक रूप से मानसिक रूप से शारीरिक रूप स्वस्थ जीवन जीने लगता|
यह एक रास्ता था जहां पर एक मोड था और उसमें से बालक को चुनना था कि किस रास्ते पर चला जाए | परंतु उसके के गलत चुनाव ने उसकी जिंदगी पूर्ण तरह बदल दी | इस तरीके से हम समझ सकते हैं कि किस तरीके से जिंदगी हमारे छोटे छोटे चुनाव से छोटे-छोटे फैसलों से प्रभावित होती है | हमें कोई भी छोटा या बड़ा फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेना चाहिए और हमें अपने परिवार को हमें अपने बच्चों को भी इसी तरीके से समझाना चाहिए कि हमारे फैसले किस तरीके से हमारी जिंदगी को बदल देते हैं|
Life Is ALL About Choices what you choose, you will be.
धन्यवाद
You may also like: Short Motivational Hindi Stories With Moral | ये कहानियाँ आपको सफल बना सकती है | Best Inspirational Story In Hindi For Success
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.