Health

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

By Mani 3 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

1.चीनी उपराष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, बोले- दोनों देशों में संबंध सुधर रहे; कल SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे


2 .राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, कविंदर गुप्ता लद्दाख के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। ऐसे ही प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा और पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


3. गडकरी बोले-ऐसे लोगों की जरूरत जो सरकार पर केस करें, नेताओं-सिस्टम में अनुशासन के लिए कोर्ट का सहारा लेना जरूरी है


4. 'मानसून सत्र में पेश होगा राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक', खेल मंत्री मनसुख मांडविया का बयान


5.सीजेआई बीआर गवई को अस्पताल में कराया गया भर्ती, तेलंगाना दौरे पर हुए थे संक्रमण के शिकार


6.राहुल गांधी ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को गंभीर चिंता जताई और उन्होंने बिहार को को "क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया" करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहने और भाजपा मंत्रियों पर कमीशन खाने के आरोप लगाए है। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार को बचाने के लिए होंगे


7.राहुल गांधी ने एक्स पर बिहार में हुई अपराध की घटनाओं के की स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि, बिहार बना 'क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया'। हर गली में डर, हर घर में बेचैनी! बेरोजगार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गुंडा राज। सीएम कुर्सी बचा रहे हैं, भाजपा के मंत्री कमीशन कमा रहे हैं। मैं फिर दोहरा रहा हूं....इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है


8. स्पेस स्टेशन से कुछ देर में रवाना होंगे शुभांशु, स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों एस्ट्रोनॉट, हैच बंद हुआ; 23 घंटे के सफर के बाद पृथ्वी पर पहुंचेंगे


9. शिवसेना चुनाव चिन्ह विवाद पर सुनवाई अगस्त में, उद्धव ठाकरे ने स्थानीय चुनाव का हवाला देकर मांगी है राहत


10.सोलापुर में सांभाजी ब्रिगेड के नेता प्रवीण गायकवाड़ पर हुए हमले से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने सरकार को घेरा, वहीं भाजपा ने खुद को हमले से अलग बताया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


11. देश भर में इनकम टैक्स विभाग ने फर्जीवाड़े के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरू कर दी है। 200 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, जहां पॉलिटिकल डोनेशन, ट्यूशन फीस और मेडिकल खर्चों के नाम पर बड़ा घपला सामने आया है।,सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ है जो फर्जी बिल बनाकर टैक्स में छूट का गलत फायदा उठा रहे थे


12.सावन का पहला सोमवार आज, राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक, काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 1 सेकेंड का वक्त


13.भारत लॉर्ड्स टेस्ट में हार की कगार पर, टीम के 7 बैटर्स पवेलियन लौटे, सुंदर शून्य पर आउट; इंग्लैंड ने 193 रन का टारगेट दिया


14. चांदी ₹1,13,773 के ऑल टाइम हाई पर, आज ₹3,483 का उछाल, इस साल ₹28,000 बढ़े दाम; सोना भी ₹586 महंगा हुआ


15.कल से आधार OTP से बुक होंगे तत्काल टिकट, पहले 30 मिनट एजेंट्स नहीं कर पाएंगे बुकिंग; आम यात्रियों को टिकट आसानी से मिलेगा


16.सेंसेक्स 247 अंक गिरकर 82,253 पर बंद, निफ्टी भी 68 अंक लुढ़का; IT शेयर्स फिसले, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी


17. एंथम बायोसाइंसेज का IPO आज से ओपन हुआ, 16 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम ₹14,820 निवेश करने होंगे


18.थोक महंगाई 20 महीने के निचले स्तर पर, जून में ये माइनस 0.13% रही, खाने-पीने के सामान की कीमतों में कमी आई


You may also like: Beauty tips 2025:सर्दियों में त्वचा की नमी कैसे बनाएं रखें? – आसान घरेलू उपाय

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.