Nobel Prize 2023 : A Journey to Excellence | नोबेल पुरस्कार 2023 : सफलता की ओर एक महायात्रा
नोबेल पुरस्कार (Nobel Puraskar)
नोबेल पुरस्कार क्या है ?
Nobel Puraskar को दुनियाँ का सबसे प्रतिष्ठित एवं सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। इसकी स्थापना स्वीडन के प्रशिद्ध वैज्ञानिक Alfred Nobel ने अपने वसीयत में की थी।
अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार उनकी संपत्ति से मिलने वाली वार्षिक आय को पुरस्कार के रूप में लोगो को प्रदान की जाय।
पुरस्कार प्रति वर्ष उन लोगो को दिया जाए जिन्होंने पिछले वर्ष मानव समाज के लिए कुछ बड़ा कार्य किया हो।
भौतिकी, रसायन, साहित्य, अर्थशास्त्र, मेडिसिन और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्व के किसी भी व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जा सकता है।
Nobel Puraskar विजेता को एक स्वर्ण पदक, स्वीडस नागरिकता में छूट, और एक मुश्त धनराशि प्रदान की जाती है।
Alfred Nobel (अल्फ्रेड नोबेल)
अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1933 में स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम इमैनुएल नोबेल और माता का नाम एंड्रिट अहलसेल नोबेल था।
इनके पिता एक इंजीनियर और महान अविष्कारक थे। उन्हें पुलों एवं इमारतों के आधुनिक निर्माण में महारत हासिल थी। अल्फ्रेड जब महज 09 वर्ष के थे तभी उनके पुरे परिवार को स्वीडन छोड़कर रूस जाना पड़ा।
| नाम | अल्फ्रेड नोबेल |
| जन्म | 21 अक्टूबर 1833 |
| जन्म स्थान | स्टॉकहोम, स्वीडन |
| मृत्यु | 10 दिसंबर 1896 |
| पेशा | वैज्ञानिक, उद्यमी, लेखक |
| महान खोज | डायनामाइट |
| दान राशि | 265 मिलियन डॉलर |
| संस्थापक | नोबेल पुरस्कार |
महज 17 वर्ष की आयु में अल्फ्रेड ने 05 (फ्रेंच, रूसी, स्वीडिश, अंग्रेजी और जर्मन) भाषाओं में महारत हासिल कर ली थी। बचपन से ही इनका साहित्य एवं विज्ञान में काफी रुचि रही।
इनके पिता ने इन्हे केमिकल इंजीनियर की पढाई के लिए पेरिस भेजा। यहाँ इन्होने नईट्रोग्लिसरीन (विस्फोटक तरल) पर गहन अध्यन किया।
वर्ष 1863 में नोबेल फैमिली स्वीडन वापस लौट आती है। यहाँ पर आकर अल्फ्रेड ने नाइट्रोग्लिसरीन के साथ प्रयोग को तीव्र गति प्रदान की।
फलस्वरूप 1866 में इन्होने डायनामाइट नामक विध्वंशक विस्फोटक की खोज की। जिसे 1867 में पेटेंट (क़ानूनी अधिकार) मिला। इसके अलावा इन्होने Detonator या ब्लास्टिंग कैप की भी खोज की।
अपने पुरे जीवन काल में इन्होने 355 से ज्यादा अविष्कार किये।
अल्फ्रेड नोबेल की याद में प्रति वर्ष यह पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में Nobel Foundation द्वारा प्रदान किया जाता है।
Nobel Puraskar विश्व में कुल छह (06) श्रेणियों में आसाधारण कार्य करने वाले लोगो को प्रति वर्ष दिया जाता है।
नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र में प्रति वर्ष दिया जाता है।
यह पुरुस्कार प्रत्येक श्रेणी में कम से कम एक व्यक्ति या अधिकतम तीन लोगो को दिया जा सकता है।
प्रतिवर्ष पुरुस्कार विजेताओं की घोषणा अक्टूबर माह में की जाती है। लेकिन पुरुस्कारो का वितरण अल्फ्रेड नोवेल की पुण्यतिथि (10 दिसंबर) को दीया जाता है।
The winners of this year's prizes will be announced daily from Monday, October 2 through October 9.
Nobel Foundation :
नोबेल फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1900 में एक निजी संस्थान (बोर्ड) के रूप में की गयी थी।
इस संस्थान का मुख्य कार्य अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में नियुक्त संस्थानो को वित्तीय प्रबंधन की व्यवस्था करना है।
प्रति वर्ष Nobel Puraskar Winners का ऐलान भी नोबेल फाउंडेशन द्वारा ही किया जाता है।
नोबेल फाउंडेशन , नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाले संस्थानों द्वारा चुना गया एक बोर्ड है। जिसका मुख्यालय स्टॉकहोम, स्वीडन में स्थित है।
प्रारम्भ में Nobel Puraskar कुल 05 विषयो (भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और मेडिसिन) के लिए प्रदान किये जाते थे।
वर्ष 1968 में Sveriges Riksbank ने अपने 300वी वर्षगांठ पर अर्थशास्त्र में Sveriges Riksbank Prize की स्थापना की।
जिसे 1969 में पहली बार अर्थशास्त्र में नोबेल के रूप में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया गया।
Nobel Puraskar का चयन करने वाले प्रमुख संस्थान निम्न है।
| पुरस्कार | प्रदान करने वाले संस्थान |
| भौतिकी, रसायन, अर्थशास्त्र | रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज |
| फिजियोलॉजी या मेडिसिन | करोलिंस्का इंस्टिट्यूट में नोबेल असेंबली |
| साहित्य | स्वीडिश एकेडमी |
| शांति | नॉर्वेजियन नोबेल समिति |
इन संस्थानों का प्रमुख कार्य विजेताओं का चयन एवं उनकी घोषणा करना है।
Indian Nobel Prize Winners List in Hindi
भारत में अब तक 10 व्यक्तियों को यह पुरुस्कार मिल चूका है। Indian Nobel Prize Winners List In Hindi निम्न है।
| नाम | वर्ष | पुरस्कार |
| रविंद्र नाथ टैगोर | 1913 | काव्य संग्रह गीतांजलि के लिए (साहित्य) |
| सी वी रमन | 1930 | रमन प्रभाव के लिए (भौतिकी) |
| हरगोविंद खुराना | 1968 | कृत्रिम जीन के संश्लेषण के लिए (चिकित्सा) |
| मदर टेरेसा | 1979 | समाज सेवा सम्बंधित कार्य के लिए (शांति) |
| सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर | 1983 | चंद्रशेखर सीमा के लिए (भौतिकी) |
| अमर्त्य सेन | 1998 | कल्याणकारी अर्थशास्त्र के लिए (अर्थशास्त्र) |
| वी एस नायपाल | 2001 | लेखन के लिए (साहित्य) |
| वेंकेट रमण रामकृष्ण | 2009 | राइबोसोम की सरंचना एवं कार्यप्रणाली शोध (रसायन) |
| कैलाश सत्यार्थी | 2014 | शांति में |
| अभिजीत बनर्जी | 2019 | अर्थशास्त्र |
नोट – महात्मा गाँधी जी को 1937,1938,1939.1947 और 1948 (कुल 05 बार) शांति पुरुस्कार के लिए नामित किया गया था। लेकिन दुर्भाग्य वश इन्हे एक बार भी यह पुरुस्कार नहीं मिला।
Nobel Prize 2023 FAQ’S
नोबेल पुरस्कार से जुड़ा प्रश्न लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षा में अवश्य पूछा जाता है। एक सामान्य जानकारी के तौर पर भी हमारे मन में इससे जुड़े कई प्रश्न होते है।
नोबेल पुरस्कार २०२३ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर निम्न है।
प्रश्न – नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है
उत्तर – यह पुरस्कार मानव समाज के भलाई में योगदान देने वाले लोगो को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति वर्ष दिया जाता है।
इससे मानव जाति के विकास में योगदान दे रहे लोगो को आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। जिससे अधिक से अधिक लोग मानव कल्याण कार्यो के प्रति जागरूक हो।
प्रश्न – Nobel Puraskar कितने क्षेत्रो में दिया जाता है
वर्तमान समय में नोवेल पुरस्कार निम्न 06 क्षेत्रो में दिया जाता है।
- भौतिकी
- रसायन
- अर्थशास्त्र
- साहित्य
- चिकित्सा
- शांति
प्रश्न – नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में नहीं दिया जाता है
नोवेल पुरुस्कार केवल 06 क्षेत्रो (भौतिकी,रसायन,अर्थशास्त्र,चिकित्सा और शांति) में दिया जाता है। इसके अलावा यह किसी भी अन्य क्षेत्र में नहीं दिया जाता। जैसे –
- गणित
- इंजीनियरिंग
- जीव विज्ञान
- पर्यावरण
- मनोरंजन
- खेल
- संगीत
- अंतरिक्ष विज्ञान
प्रश्न – नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई ?
अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी अंतिम वसीयत (1895) में नोबेल पुरस्कार देने का उल्लेख किया था। 1896 में इनकी मृत्यु के बाद इस वसीयत पर विवाद खड़ा हो जाता है। जिसके कारण आगामी 05 वर्षो तक यह पुरस्कार नहीं दिया जाता है।
आख़िरकार 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाते है। अतः नोवेल पुरस्कार की शरुआत 1901 में हुई थी।
प्रश्न – अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई ?
अर्थशास्त्र (Economics) में नोबेल की शुरुवात 1969 से हुई। इससे पहले नोबल पुरस्कार केवल 05 श्रेणियों में ही दिए जाते थे।
वर्ष 1968 में Sveriges Riksbank ने अपने 300वी वर्षगांठ पर अर्थशास्त्र में Sveriges Riksbank Prize की स्थापना की।
इसीलिए अर्थशास्त्र के नोबेल को नोबेल स्मृति पुरस्कार या Sveriges Riksbank Prize के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न – नोबेल पुरस्कार की राशि कितनी है ?
नोबल पुरस्कार की राशि अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति से प्राप्त वार्षिक व्याज पर निर्भर करती है। जो वर्ष 2022 के लिए 10 मिलियन स्वीड्स क्रोनर (SEK) है।
10 मिलियन स्वीड्स क्रोनर (SEK) = 7.5 करोड़ रुपए (INR)
प्रश्न – एक साल में कितने नोबल पुरस्कार दिए जाते है ?
प्रत्येक श्रेणी में एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगो को यह पुरस्कार दिया जा सकता है। अतः एक वर्ष में अधिकतम 18 लोगो (06 श्रेणी) को नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है।
प्रश्न – नोबल पुरस्कार कौन सा देश देता है ?
नोबल पुरस्कार मुख्यतः नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। जिसका मुख्यालय स्टॉकहोम, स्वीडन में स्थित है।
शांति का नोबल पुरस्कार नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा नार्वे में दिया जाता है। ऐसा इसलिए है की अल्फ्रेड नोबेल के समय नार्वे और स्वीडन एक ही संघ का हिस्सा थे।
अतः Nobel Puraskar, दो देशो (स्वीडन और नार्वे) द्वारा प्रदान किये जाते है।
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय सूची (Indian Nobel Prize Winners List)
नोबल पुरुस्कार विजेता भारतीय सूची (Indian Nobel Prize Winners List) निम्न है।
| नाम | वर्ष |
| रविंद्र नाथ टैगोर | 1913 |
| सी वी रमन | 1930 |
| हरगोविंद खुराना | 1968 |
| मदर टेरेसा | 1979 |
| सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर | 1983 |
| अमर्त्य सेन | 1998 |
| वी एस नायपाल | 2001 |
| वेंकेट रमण रामकृष्ण | 2009 |
| कैलाश सत्यार्थी | 2014 |
| अभिजीत बनर्जी | 2019 |
इनमे से कुछ का सिर्फ जन्म स्थान (उनका या उनके माता/पिता ) भारत में रहा है। जबकि उनके पास किसी अन्य देश की नागरिकता थी।
विश्व में प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है
विश्व में सर्वप्रथम नोबल पुरस्कार विजेता, विल्हेल्म कौनराड रोंटजन (Wilhelm Conrad Röntgen) है। उन्हें 1901 में पहले नोबल पुरस्कार समारोह में भौतिकी का नोबेल सबसे पहले दिया गया था।
वर्ष 1901 में प्राप्त नोबल पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्न है।
- भौतिकी – विल्हेल्म कौनराड रोंटजन
- रसायन – जैकोबस हेनरिकस वैन ‘टी हॉफ’
- चिकित्सा – एमिल एडॉल्फ वॉन बेहरिंग
- साहित्य – सुली प्रुधोमे
- शांति – जीन हेनरी डुनेंट, फ़्रेडरिक पस्सी
रवीन्द्र नाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार कब मिला (Rabindra Nath Tagore Nobel Prize)
वर्ष 1913 में रबीन्द्र नाथ टैगोर जी को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। उनको यह पुरस्कार उनके काव्य संग्रह गीतांजलि के लिए दिया गया।
गीतांजलि का अंग्रेजी अनुवाद अंग्रेज कवि W.B. Yeats ने 1910 में किया था। 1912 में गीतांजलि का अंग्रेजी अनुवाद प्रकाशित किया गया।
प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय
प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय, रवीन्द्र नाथ टैगोर जी है। इनका जन्म कलकत्ता में 07 मई 1861 को हुआ था। इन्हे गुरुदेव उपनाम से भी जाना जाता था।
इन्होने दो देशो (भारत और बांग्लादेश) का राष्ट्रगान लिखा है। 07 अगस्त 1941 को गुरुदेव का निधन कोलकत्ता में हो गया।
नोबल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम एशियाई कौन थे
नोबल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम एशियाई, रबीन्द्र नाथ टैगोर जी थे।
सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति कौन है
सबसे कम उम्र में नोबल पुरस्कार पाने वाली मलाला युसूफ जई है। लेकिन यदि लिंग के आधार पर प्रश्न पूछा जाता है तो उसका उत्तर निम्न होगा।
- पुरुष – लॉरेंस ब्रैग (25 वर्ष)
- महिला – मलाला युसूफ जई (17 वर्ष)
अब तक कुल कितने व्यक्तियों को दो बार नोबल पुरस्कार मिला है
अब तक कुल 05 व्यक्तियों को दो बार नोबल पुरस्कार मिल चूका है।
- मैडम क्यूरी – 1903 (भौतिकी), 1911 (रसायन)
- लीनस पॉलिंग – 1954 (रसायन), 1962 (शांति)
- जान बारडीन – 1956 (भौतिकी), 1972 (भौतिकी)
- फ्रेडरिक सेंगर – 1958 (रसायन), 1980 (रसायन)
- K.Barry Sharpless – 2001 (रसायन), 2022 (रसायन)
यदि आपके मन में अभी भी नोबेल पुरस्कार से जुड़ा कोई प्रश्न/सुझाव हो तो हमसे अवश्य साझा करे।
Nobel Prize 2023 Winners List: Physics, Chemistry, Medicine, Literature and Other Categories
Nobel Prize Winners 2023 List
| S.No | Name | Category |
| 1. | Katalin Karikó Drew Weissman | Nobel Prize in Physiology or Medicine |
| 2. | Pierre Agostini Ferenc Krausz Anne L’Huillier | Nobel Prize in Physics |
| 3. | Moungi G. Bawendi Louis E. Brus Alexei I. Ekimo | Nobel Prize in Chemistry |
| 4. | Jon Fosse | Nobel Prize in Literature |
| 5. | Narges Mohammadi | Nobel Peace Prize |
| 6. | Claudia Goldin
| Nobel Prize in Economic Science |
उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |
धन्यवाद
Instagram Page :Follow lifedb_official on insta
Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook
Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin
Twitter Profile: Follow lifedb_official on X
WhatsApp Profile :Follow lifedb on WhatsApp
YouTube Profile : Subscribe Lifedb Youtube Channel On YouTube
Pinterest Profile : Follow lifedb on Pinterest
Quora Profile : Follow lifedb on Quora
#nobel prize 2023
#2023 nobel prize winners
#a nobel prize
#future nobel prize winners
#x prize founder
#2 nobel prizes
#2 nobel prize winner
#2 nobel peace prize winners
#3 nobel peace prize winners
#5 nobel prizes
#5 nobel prize categories
#6 nobel prize categories
#7 nobel prizes
You may also like: The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -24
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.